फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर अस्पताल में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के तहसील के करीब स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता को प्रसव के दौरान सोमवार की देर शाम हालात बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने मृत प्रसूता को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर नवजात बच्ची को दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
रामचक गांव के छेदी प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी प्रसूता इंदु देवी की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने गांव के बगल में स्थित तहसील के सामने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पांच बजे प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार बच्ची के शरीर पर कई निशान पड़े थे। इस दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर गोरखपुर गए। रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गई। घर वालों ने नवजात को एक दूसरे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजन मृत इंदु देवी के शव को लेकर तहसील के करीब स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मौर्या ने कहा कि परिजनों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के मान्यता के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से वार्ता की गई। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि अस्पताल के कागजात की जांच की जा रही है। कागजात सही नहीं पाए जाने पर अस्पताल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

women death in hospital

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें