देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार को जिले के समस्त थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
थाना बरहज की मिशन शक्ति ने कस्बा बरहज में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया।
थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा रुद्रपुर में छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा जिले के सभी थानों की टीमों ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया। ब्यूरो