फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस में महिला के गहने चोरी

Thu, 30 Apr 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। सलेमपुर से घर लौट रही वृद्ध महिला से उचक्कों गले व कान से गहने तथा पर्स में रखी नकद चुरा ले गए। लार थाना क्षेत्र की इटहुरा मिश्र निवासी 72 वर्षीय सरस्वती देवी बुधवार को सलेमपुर के सरबवली गांव से अपने घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

वह सलेमपुर से बस में सवार हुईं थीं। पीड़िता के अनुसार, यात्रा के दौरान बगल वाली सीट पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया। कुछ देर बाद उन्हें झपकी आ गई।
इसी दौरान उस व्यक्ति ने महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली और पर्स में रखे करीब चार हजार रुपये निकाल लिए। जब बस कुण्डवली पहुंची और कंडक्टर ने उन्हें उतरने को कहा, तब उनकी आंख खुली। बस से नीचे उतरने के बाद उन्होंने देखा कि उनके गहने और नकदी गायब हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें