फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में महिला के घर पर हमला, चार लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 03 Nov 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। लार थाना क्षेत्र के चुरिया टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर पर हमला हुआ। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर लार पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार की सुबह हुई। आरोप है कि धनंजय राजभर, शैलेश, अखिलेश और अमरेश लाठी-डंडा व रॉड लेकर गीता देवी के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला घर में भागी। आरोपी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
आरोप है कि महिला को बचाने पहुंचे उसके पुत्र पर रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी।
बीच-बचाव करने आए पति परमंस को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपी घर से पायल चोरी कर ले गए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें