संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के रामपुर कोटवां निवासी अंजली निषाद (20) पत्नी राहुल की बुधवार को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अंजली की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह बेहोश हो गई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। किसी बात को लेकर उसके विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात कही जा रही है। चीफ फार्मासिस्ट शैलेष तिवारी ने बताया कि अंजली का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।