फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचल खाद्य प्रयोगशाला में जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले छेना सहित पांच नमूने

Thu, 18 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सचल खाद्य प्रयोगशाला में नमूने जांच की गई।विज्ञप्ति
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के 24 नमूनों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सचल खाद्य प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू वैन) ने बुधवार को भाटपाररानी क्षेत्र के सोहनपुर बाजार कोठा मोड़ में खाद्य पदार्थों के 24 नमूनों की जांच की। इसमें छेना की मिठाई के तीन, बेसन के लड्डू व काली मिर्च के एक-एक नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। दुुकानदार को गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की एफएसडब्ल्यू वैन के साथ खाद्य विश्लेषक प्रीति चौबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार श्रीवास्तव, सुभेष कुमार सोहनपुर बाजार, बनकटा रोड मोड़ भाटपाररानी पहुंचे, जहां विभिन्न खाद्य पदार्थों के 24 नमूनों की जांच की गई। इसमें छेना मिठाई के तीन, काली मिर्च व लड्डू के एक-एक नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। इस दौरान दुकानदारों को जांच रिपोर्ट की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आगे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एफएसडब्ल्यू वैन के साथ विभाग की टीम ने सोहनपुर बाजार, बनकटा रोड मोड़, भाटपाररानी में खाद्य पदार्थों के 24 नमूनों की जांच की। पांच नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। दुकानदारों को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
-रमेश चंद्र पांडेय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें