देवरिया। रेलवे स्टेशन के पास से ऑटो में सवार होकर रामगुलाम टोला जा रही 70 वर्षीय रमावती देवी का हैंडबैग चोरी हो गया। बैग में 15 हजार रुपये नकद, करीब सात हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी, आधार, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रमावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त की रात वह दोनों बेटों के साथ ऑटो से जा रही थीं। रामगुलाम टोला पहुंचकर किराया देने के दौरान बैग गायब मिला। बैग में उनके और दोनों बेटों के आधार और पैन कार्ड के अलावा दिवंगत पति का वर्ष 1965 का शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी था। संवाद