फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राप्ती नदी में महिला का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। क्षेत्र के धर्मपुर गांव के निकट राप्ती नदी में सोमवार को एक महिला का शव मिला। करीब तीन घंटे तक देवरिया और गोरखपुर के सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। राजस्व द्वारा सीमाकंन होने के बाद देवरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

धर्मपुर गांव के करीब राप्ती में चरवाहों ने एक महिला का शव देखा। महिला की उम्र करीब चालीस वर्ष बताई जा रही है। एकौना पुलिस ने शव को गोरखपुर जिले में होना बताया। दोनों जिले के जुटे राजस्व कर्मचारियों के बताए जाने के बाद देवरिया के एकौना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें