फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ के निरीक्षण में 84 मिले अनुपस्थित

Mon, 15 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने सुबह विकास खंडवार उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन किया बाधित, स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीते शुक्रवार को सीडीओ रविंद्र कुमार ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया तो इस दौरान सात अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। फोन पर ज्यादातर अधिकारियों-कर्मचारियों ने चुनाव के कार्य से बाहर होने की बात कही थी। अब जब नगर निकाय चुनाव की मतगणना दो दिन पहले ही पूरी हो चुकी है तब भी अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ ने सुबह 10.35 बजे समस्त विकास खंडों से व्हाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। गौरीबाजार में चार, बरहज में नौ, भागलपुर में आठ, भाटपाररानी में 11, भटनी में पांच, सलेमपुर में पांच, बनकटा व भलुअनी, लार में चार-चार, पथरदेवा में 16, देसही देवरिया, तरकुलवा में दो-दो, बैतालपुर में तीन, रामपुर कारखाना में सात समेत कुल 84 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या पांच दिन के भीतर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें