रुद्रपुर। क्षेत्र के बनिएनी गांव में मोबाइल पर दो युवकों ने एक महिला को धमकी दी। पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बनिएनी गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी कुसुम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर को उनके पति से दो युवकों का विवाद हो गया। इस बात को लेकर दो युवक उनके मोबाइल पर फोन कर गलत बात कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी विकास सिंह निवासी लुअठही और अखिलेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद