देवरिया/भटनी। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को रूट की काठगोदाम-हावड़ा बाघ और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को अधिक विलंब के चलते निरस्त करना पड़ा।
नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लगातार ट्रेनों की देरी से यात्री प्लेटफॉर्म पर परेशान हो रहे हैं।
कोहरे की कहर ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। दिल्ली, पंजाब, जम्मू आदि क्षेत्रों से चलने वाली अधिकांश ट्रेनें देर से चल रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस और लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर -जयनगर शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-आजमगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी दो घंटे, अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर दो घंटे, न्यूजलपाई गुड़ी -डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से देवरिया और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेनों की लेटलतीफी से प्लेटफॉर्म से यात्री लगातार परेशान चल रहे है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि कोहरा के चलते अधिक देरी वाली ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है।