शाहपुर। डुमरियागंज नगर में वार्ड नंबर 12 हबीबुल्लाह नगर में सोमवार की रात करीब एक बजे महिला के गले पर चाकू रखकर आभूषण और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की छानबीन में जुटी है। डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला सूर्यमति पत्नी राम सागर ने बताया कि सोमवार की रात दरवाजा बंद कर के घर में अपने बेटी के साथ सो रही थी। रात्रि में करीब एक बजे घर का दरवाजा खोलकर तीन नकाबपोश घर में घुस आए। इसमें एक व्यक्ति ने उसके गले पर चाकू रख दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह और उसकी बेटी डर गईं। बदमाश घर में रखे चावल की बोरी में रखे जेवरात और करीब पांच हजार नकदी लेकर चले गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया की मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।