फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोक के बावजूद बाइक से ढोई जा रही हैं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
बाइक से आ रहीं उत्तर पु​स्तिकाएं।
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यवस्था के लिए बदले नियम बदल गए हैं। पर इसका पालन नहीं हो रहा है। बाइक से उत्तर पुस्तिकाओं के ढोने पर रोक के बावजूद बाइक से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं ढोईं जा रही हैं। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1.16 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। इसमें 130 परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाएं जमा की जा रही हैं। वहीं बीआरडी कृषक इंटर काॅलेज भाटपार रानी में 44 परीक्षा केंंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं संकलित की जा रही हैं। मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए अनेक केंद्रों के जिम्मेदार बाइक से लेकर पहुंचे। इनके साथ सुरक्षा गार्ड नहीं थे। उत्तरपुस्तिकाओं को गार्ड के साथ चार पहिया वाहन से सुरक्षित रूप से संकलन केंद्र पर पहुंचाने का नियम है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने कहा कि सुरक्षा गार्ड के साथ उत्तरपुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पहुंचाने का निर्देश है। इसमें किसी भी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं है। कोई घटना हुई तो केंद्र व्यवस्थापक को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें