फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडेड पिस्टल अचानक चली: लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला घायल- गोरखपुर आर्मी अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 May 2026 12:08 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शुक्रवार की देर शाम उनकी पत्नी कुसुमलता 50 वर्ष घर में रखे आलमारी से सामान निकाल रही थीं। इसी बीच आलमारी में रखा लोडेड पिस्टल नीचे गिर गया और फायर हो गया। उनके हाथ में गोली लग गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम ककवल में एक 50 वर्षीय महिला को घर के आलमारी में रखे लाइसेंसी पिस्टल से उस समय गोली लग गई जब वह आलमारी से सामान निकाल रही थीं। शुक्रवार की देर शाम हुई घटना में महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया  गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

आर्मी अस्पताल गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है।जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।  क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी पूर्व सैनिक अशोक कन्नौजिया की ककवल चौराहे पर दुकान है। दुकान से थोड़ी दूर पर वे मकान बनवाकर अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम उनकी पत्नी कुसुमलता 50 वर्ष घर में रखे आलमारी से सामान निकाल रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच आलमारी में रखा लोडेड पिस्टल नीचे गिर गया और फायर हो गया। उनके हाथ में गोली लग गई। आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की पुलिस जांच कर रही है।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें