फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को मारपीट कर किया घायल

Wed, 05 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला की उसके पट्टीदारों ने किसी बात को लेकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जनुआ गांव निवासी सीमा देवी पत्नी संजय राजभर को उनके पट्टीदारों ने किसी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी लार पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला के सिर व शरीर पर गम्भीर चोट है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला को मारपीट कर घायल किया गया है, इसकी जानकारी हुई है। महिला को इलाज कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें