फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रसव के लिए अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत

Sat, 28 Oct 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकमपार की एक गर्भवती महिला को परिजन प्रसव के लिए एंबुलेंस से शनिवार को पीएचसी ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आननफानन में उसे प्राइवेट गाड़ी से लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

ग्राम टीकमपार निवासी विकास ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से लेकर भाटपाररानी अस्पताल पहुंचे। रास्ते में उनकी हालत और खराब हो गई थी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन तत्काल शव लेकर प्राइवेट गाड़ी से लेकर घर चले गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही परिजन शव को लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि अभी परिजन कोई सूचना नहीं दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें