फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नसबंदी के एक माह बाद महिला की मौत, केस

Wed, 27 Dec 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा सीएचसी के चिकित्सक पर नसबंदी में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


खेसरहा। सीएचसी खेसरहा में एक माह पहले महिला की नसबंदी के एक माह महिला की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि नसबंदी के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई और इलाज के बावजूद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। उसकी नसबंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में आयोजित शिविर में हुआ था। परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि नसबंदी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में 23 नवंबर को परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कैंप में डॉ. रमेश सोनकर द्वारा 22 महिलाओं की नसबंदी की गयी थी। जिसमें क्षेत्र के पिढ़िया गांव निवासी मंजू (35 वर्ष) पत्नी विनोद की भी नसबंदी हुई थी। दो दिन बाद रक्तस्राव अधिक होने की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गयी। परिवार के लोग उसको लेकर सीएचसी खेसरहा पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी रेफर होने के बाद इलाज कराने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए।
विज्ञापन

डाक्टरों ने महिला के आंत में घाव होने के वजह से दोबारा सर्जरी किया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज कराकर घर आने के दो दिन बाद 26 दिसंबर को महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृत महिला के देवर संदीप ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले में अस्पताल कर्मियों पर लापरवाहीपूर्वक इलाज करने से मौत होने के मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें