संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव में रविवार को एक महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिपरा मदन गोपाल गांव के रहने वाले रामअशीष शिवकर्मा की पत्नी तिलेसरी देवी (57) रविवार शाम घर पर कुछ काम कर रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डंस लिया। उनके शोर मचाने पर घर के लोग ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन संतोष के लिए कई जगह ले जाकर सोमवार सुबह तक झाड़-फूंक भी कराए। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। घर के लोग शव लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की।