फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने लगाया 6.92 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम विरवां की एक महिला ने गांव की ही पांच महिलाओं पर 6.92 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इन महिलाओं के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौरीबाजार के विरवां निवासी इसरावती देवी पत्नी राजेश मद्धेशिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति बाहर रह कर कमाते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। पंद्रह महीने पहले मकान बनवाने के लिए जमीन बेची थी।बेची गई जमीन के रुपये को गांव के पांच महिलाओं ने लौटने की बात कहते हुए 6.92 लाख रुपये ले लिया। इसके लिए उन लोगों ने स्टंप पेपर पर हस्ताक्षर किया है।अब रुपये वापस मांगने पर महिलाएं गाली-गलौज व विवाद करने पर आमादा हो जा रही हैं। साथ ही नहीं लौटने की धमकी भी दे रही हैं। इसरावती ने गांव की पांचों महिलाओं के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें