फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा स्थित चौराहे पर मंगलवार को सड़क हादसे में खुदियां मिश्र निवासी 40 वर्षीय गुड्डी मिश्रा पत्नी स्व.विमलेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुदियां मिश्र गांव निवासी गुड्डी मिश्रा एक रिश्तेदार के साथ बाइक से बढ़या बुजुर्ग से वापस गांव जा रही थीं। भलुअनी चौराहे पर सड़क हादसे की शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि उनके बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें