फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घरेलू विवाद में महिला की मौत, एक हिरासत

Wed, 29 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर नगर के वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर निवासी जयराम चौहान करीब 20 साल से परिवार के साथ लोहिया नगर में मकान बनवा कर रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की देर रात घर में विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि जयराम चौहान की पत्नी संकेषा देवी (50) पर किसी सदस्य ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसि मौके पर पहुंच गई और सलेमपुर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाद में एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन



महिला की मौत के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
- गौरव सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें