फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैंडपंप में उतरा करंट महिला की मौत

Thu, 29 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की आधी रात हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी इंद्रावती देवी (50) पत्नी विश्वनाथ कुशवाहा ने रात में टंकी में पानी भरने के लिए मोटर चालू किया। इसके बाद हैंडपंप से पानी निकालने गईं। हैंडपंप का हैंडल छूते ही उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें