संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। लहिलपार गांव में रविवार की शाम करंट लगने महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लहिलपार निवासी ज्योति (35) पत्नी गुड्डू गोंड जिवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर स्नान कर घर लौट रही थीं।
घर के लोहे के दरवाजे में ऊपर से गुजरे बिजली के तार में करंट आ गया। जैसे ही ज्योति ने दरवाजा पकड़ा, वह झुलस गईं। परिजन आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ज्योति के दो पुत्र शुभम (14) और शिवम (12) हैं। पति गुड्डू गोंड रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार की सुबह परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार महुआपाटन के छोटी गंडक नदी घाट पर कर दिया। त