फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 28 Oct 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सूरचक गांव में शनिवार की शाम को करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के सूरचक गांव में बबीता देवी (26) शनिवार को घर में अंदर कपड़ा धो रही थीं। इसी बीच बिजली सप्लाई आई। बिजली आने की जानकारी होने के बाद वह उठ कर मोेबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में लगाने लगी। इससे पहले बोर्ड के पास कोई तार नंगा था जो पास में रखे टीन की डेहरी से सटा था। डेहरी में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। बबीता डेहरी से सटी। बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। घर के लोगों को जानकारी हुई तो उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें