फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 16 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पानी के मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरहिया निवासी गोविंदा की पत्नी सुनीता देवी (40) मंगलवार की दोपहर में बच्चों का कपड़ा धुल रही थीं। इसी दौरान मोटर में करंट उतर आया। वह जब स्विच ऑन करने गईं तो उसी में उनका हाथ चिपक गया। घर के परिजन जब बाथरूम में गए तो वह अचेत अवस्था में पड़ी थीं। आनन-फानन घर का लाइट काटकर इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जब बच्चों समेत अन्य परिजनों को हुई तो दहाड़ मारकर रोने लगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें