सलेमपुर। मझौलीराज नगर के एक वार्ड की रहने वालीमहिला ने पड़ोस होमगार्ड पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
महिला का आरोप है कि आरोपी नशे में वर्दी का रौब दिखाते हुए आए दिन उसके घर में घुस जाता है और जोर जबरदस्ती करता है। इस बावत उसने चौकी पर कई बार तहरीर दी, मगर केस दर्ज नहीं किया गया। महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि महिला के अनुसार मामला शिवरात्रि के दिन का है। इसकी जानकारी की जा रही है। संवाद