फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

Mon, 07 Aug 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भटनी-भाटपाररानी रेलखंड पर उसका गांव के सामने सोमवार शाम एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसका कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भटनी रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भाटपाररानी के लिए निकली। उसका गांव के सामने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। चरवाहों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी जानकारी पर परिजन पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। इसी दौरान किसी ने जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस रेल ट्रैक से साक्ष्य जुटाने के बाद उसका गांव पहुंची। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर रेल ट्रैक से खून सने कपड़े व चप्पल बरामद की गई है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की पहचान मातेश्वरी देवी पत्नी अतुल कुमार निवासी उसका के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें