फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग स्थित खरोह चौराहे पर अपने बेटे के साथ बाइक से सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम भटौली बुजुर्ग के देवी टोला निवासी सुभावती देवी (60) पत्नी लल्लन साहनी अपने बेटे रवींद्र साहनी के साथ शुक्रवार को घर से किसी काम से खरोह चौराहे पर आई थीं। खरोह चौराहा स्थित कट पार कर घर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गोरखपुर से देवरिया जा रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल गईं। बेटे को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने कार को चालक सहित मौके पर पकड़ लिया और इसकी सूचना डॉयल-112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया। मृतका का कुछ दिन पूर्व ही आंख का ऑपरेशन हुआ था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें