फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने घर में लगाया फंदा, अस्पताल में मौत

Sun, 04 Feb 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की एक महिला ने किसी बात पर नाराज होकर अपने घर में ही गले में फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि फुलवरिया निवासी रमेश तिवारी की 43 वर्षीय पत्नी ममता देवी ने शुक्रवार की शाम किसी बात पर नाराज होकर गले में फंदा लगा लिया। जब यह बात घर के लोगों को पता चली तो उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। वहां करीब एक घंटे तक चले इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर कोतवाली की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सुरौली के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने इस घटना ने अनभिज्ञता जताई। वहीं, देवरिया सदर के कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें