फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Feb 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के एक किसान की शुक्रवार रात मौत हो गई। घायल का इलाज पिछले अट्ठारह दिनों से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गोरखपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तरकुलवा पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के रहने वाले किसान सुरेंद्र पासवान (55) 15 जनवरी की शाम पथरदेवा से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह गांव के करीब पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें पथरदेवा सीएचसी ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र के बेटे बलबीर पासवान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें