सोनुघाट चौराहे पर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद नाराज लोगो ने मुख्य मार
फोटो समाचार..........
लोगों का हंगामा देख अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। सोनू घाट में संचालित एक निजी अस्पताल में रविवार की शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर के दरब टोला निवासी रीता देवी को रविवार की शाम सुबह सांस लेने की दिक्कत हुई। दलालों के चंगुल में आकर निजी हॉस्पिटल में इलाज कराना शुरू किया। देर शाम को मरीज की हालत बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही। उस समय मरीज के साथ केवल महिलाएं थीं, उसी का लाभ उठाकर अस्पताल कर्मी हॉस्पिटल को लॉक कर गायब हो गए। परिजन देर शाम तक हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मृतका रीता देवी के दो बच्चे विंध्याचल (12) और बेटी श्वेता (08) हैं। रीता देवी मदनपुर थाना के हरदेउरा निवासी पारसनाथ यादव की तीन बेटियों में सबसे छोटी थीं। स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक भी हुई है। स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और जेल चौकी पुलिस फोर्स के साथ जमी रही। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।