फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल माझा गांव में सांड़ के हमले से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतल माझा गांव में सांड़ के हमले से महिला की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। घर के बाहर निकली एक बुजुर्ग महिला को सांड़ ने घायल कर दिया। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सांड़ अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

शीतल माझा गांव के जमुना सिंह की पत्नी कलावती देवी (63) शनिवार की सुबह दरवाजे पर टहल रही थीं। इस दौरान सांड़ ने हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उनके सिर और कमर में गंभीर चोट लगी। उनको नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया और इलाज शुरू हुआ। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सांड़ को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें