फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: महिला की इलाज के दौरान मौत, आधी रात को अस्पताल के सामने शव रख कर किया प्रदर्शन

Tue, 15 Aug 2023 10:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

रुद्रपुर कोतवाली के बटुलही गांव निवासी अंकिता (38) पत्नी विशुनदेव सोमवार को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए शहर के परमार्थी पोखरा के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई(
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन कराने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सोमवार की रात में शव को अस्पताल गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर योगेंद्र और कोतवाल दिनेश मिश्र मौके पर पहुंचे और केस दर्ज करने का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद परिजन मान गए।
विज्ञापन


रुद्रपुर कोतवाली के बटुलही गांव निवासी अंकिता (38) पत्नी विशुनदेव सोमवार को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए शहर के परमार्थी पोखरा के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई तो वह दूसरे निजी अस्पताल में आईसीयू के लिए भेज दिए।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर और देवरिया में दो सीएससी संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख लूटे, दोनों अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद परिजन शव को रात में करीब 11 बजे निजी अस्पताल के गेट पर लेकर पहुंचे और शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी और मासूमों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


डॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। डॉक्टर मौके पर नहीं आए तो लोग धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने बताया कि परिजनों को शांत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें