फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से पत्ता तोड़ रही महिला की करंट की चपेट से मौत

Fri, 02 Feb 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में बकरी चराने गई युवती भी महिला को बचाने में झुलसी, हालत गंभीर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग के टोला नवगांवा स्थित मोड़ के पास बृहस्पतिवार को रेल लाइन के किनारे बकरी के लिए पत्ता तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसे बचाते समय एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग के टोला नवगांवा निवासी मंजू देवी (40) पत्नी सुनील पड़ोस की प्रीति (20) पुत्री सुरेंद्र के साथ बकरी चराने निकली। वे नवगांवा मोड़ के पास रेल लाइन के किनारे बकरी चरा रही थीं। इसी बीच मंजू देवी रेल लाइन के किनारे स्थित एक पेड़ से बकरी के लिए डंडे से पत्ता तोड़ने लगी। इसी बीच डंडा वहां से गुजरे विद्युत तार से टकरा गया। इससे मंजू देवी करंट की चपेट में आ गई। यह देखकर प्रीति उसे बचाने के लिए पहुंची तो वह भी झुलस गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग दोनों को सीएचसी गौरीबाजार ले गए। जहां मंजू देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति सुनील और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रीति की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेज दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
देवरिया। करंट की चपेट में आने से ग्राम भटौली बुजुर्ग गांव के नवगांवा टोला निवासी मंजू देवी की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लौट गई। इसके बाद परिजनों ने मझना नाले के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

मजदूर पिता पर दो बच्चों के पालने की जिम्मेदारी
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग के टोला नवगांवा निवासी मंजू देवी की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। अब दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब मजदूर पिता के कंधे पर आ गई है।
विज्ञापन

सुनील मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके दो पुत्र देवा (14) और मेवा (12) हैं। ये क्षेत्र के एक विद्यालय के छात्र हैं। मंजू देवी परिवार और बच्चों की अच्छी तरह देखभाल करती थी। उसकी मौत से परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी सुनील पर आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें