फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर के बंटवारे को लेकर मारपीट

Fri, 02 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में आपसी बंटवारे को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया। इस मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बसंत जायसवाल पुत्र उमाशंकर जायसवाल चार भाई हैं। तीन भाइयों के साथ पिता चंडीगढ़ रह कर दुकान चलाते हैं। तीन वर्ष पूर्व उसकी माता का स्वर्गवास हो गया। इसके बाद बसंत अपने परिवार को लेकर गांव रहने लगा। इसके बाद बंटवारे को लेकर चारों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। तीनों भाई मिल कर बसंत जायसवाल व उसकी पत्नी को मंगलवार की रात घर में घुसने से मना कर दिए और गाली देते हुए भगा दिए। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें