संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के डीहा बसंत की रहने वाली अमरावती देवी (65) पत्नी स्व. राधेश्याम सिंह शनिवार को अपने गांव के बूथ पर वोट डालने गई थीं। वहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन अमरावती को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार कुशहरी घाट गंडक तट पर कर दिया गया। घटना से उनके पुत्र पियूष सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद