फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाघ एक्सप्रेस की चपेट से महिला की मौत, बच्ची बची

Thu, 04 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू के सिसई रेलवे ढाले के पास मां की मौत के बाद डरी-सहमी बच्ची
विज्ञापन
फोटो समाचार..
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार भटनी रेल मार्ग पर सिसई ढाले के पास हुई घटना

मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने बच्ची को देख शव की पहचान की, अहिरौली गांव की रहने वाली थी



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसई रेलवे ढाले के पास बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से जहां एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, बच्ची रिया बाल-बाल बच गई। मौके पर जुटी भीड़ ने बच्ची को देखकर शव की पहचान की। घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हुई है। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी खुशिहाल यादव का बेटा राजू यादव विदेश (ओमान) में रहता है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अंजनी यादव बुधवार दोपहर बाद काफी देर तक बच्ची को लेकर सिसई ढाले के पास बैठी थी। कुछ देर बाद वह बच्ची को लेकर रेलवे लाइन पर करने लगी। इसी बीच भटनी की तरफ से बाघ एक्सप्रेस आ रही थी। अंजनी को लगा कि लाइन पार नहीं कर पाएंगे तो उसने गोद में ली बच्ची को तेजी से झाड़ी में फेंक दिया। तभी ट्रेन पास आ पहुंची और अंजनी का सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद जब ट्रेन चली गई तो बच्ची मां की शव के पास जाकर रो रही थी। धीरे-धीरे मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में ससुर खुशिहाल यादव ने शव की पहचान की और बच्ची को घर ले गए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इनसेट....

मां की मौत के बाद बदहवास है बेटी

खुखुंदू। कुछ देर पहले मां की गोद में खेल रही बेटी को क्या पता था कि पलभर में ही मां की छांव उसके ऊपर से सदा के लिए हट जाएगी। आंखों के सामने ट्रेन की तेज आवाज के आगे मां की आवाज दब गई। घटना के बाद बेटी इतनी सहमी हुई है कि वह मौके पर अपना नाम तक नहीं बता पा रही थी। पुलिस का कहना है कि आंखों के सामने हुए हादसे और फिर मां का क्षत-विक्षत शव देखकर बच्ची बदहवास हो गई है। इससे उबरने में थोड़ा समय लगेगा। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव की पहचान होने में विलंब हो रहा था। हालांकि, कुछ देर बाद मौके पर जुटी भीड़ ने बच्ची को देखकर शव की पहचान की। तबतक बच्ची के दादा भी पहुंच गए। ऐसे में बच्ची घटनास्थल पर तकरीबन ढाई घंटे तक मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन



इनसेट...

रेल लाइन पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

खुखुंदू। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगरवां धूस शिव मंदिर के पास रेल लाइन पर एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें