लार। प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने मंगलवार को प्रेमी दरवाजे पर पहुंच जहर खा लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण पुलिस को सूचना देते हुए युवती को सीएचसी लार लेकर पहुंचे। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम करती है। दोनों के बीच लंबे समय से फोन बातचीत होती है। इधर कुछ माह से दोनों में अनबन चल रही थी। आरोप है कि युवक फोन नहीं उठा रहा था। इस पर युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। अचानक युवती को दरवाजे पर देख युवक छिन गया।
युवती दरवाजे पर बैठकर उसके आने का इंतजार करने लगी। इस बीच घर के अंदर से निकले परिजन ने उसे समझाने की कोशिश की। इसके बाद हंगामा करते हुए प्रेमी को दरवाजे पर बुलाने की मांग करने लगी। बढ़ते बवाल को देख परिजन ने युवक को बुलाया। इस दौरान दोनों ने आपस में बात की। इस बीच दोनों में विवाद होने लगा।
इसके बाद युवती ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद वह होकर गिर पड़ी। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसस गांव में अफरा9तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती से पूछताछ कर यान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।