फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वीडियो वायरल करने की धमकी पर महिला ने की थी आत्महत्या

Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। इलाके में चार दिन पूर्व महिला के आत्महत्या करने की जांच में एक रिश्तेदार पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी पर पति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी रिश्तेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मृतक महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। भटनी थाना क्षेत्र एक गांव में 3 फरवरी की रात एक महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह परिवारिक कलह बताया गया, लेकिन परिजन इससे इनकार करते रहे। घटना के बाद महिला की मोबाइल की जांच की गई तो एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। परिजनों के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्तेदार अक्सर घर आता था।
विज्ञापन

इस दौरान उसने महिला का नहाते समय वीडियो और फोटो चुपके से मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में आरोपी ने महिला के साथ गलत करने के लिए अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसको लेकर महिला परेशान रहने लगी। उसने कई बार इसकी जानकारी पति और सास को देनी चाही लेकिन लोकलाज के चलते चुप रही। आए दिन मोबाइल पर वीडियो कॉल करके परेशान करने पर महिला ने आत्मघाती निर्णय ले लिया। घटना के चंद मिनट पहले आरोपी ने मृतक के मोबाइल पर करीब दस बार वीडियो कॉल किया था, जिसपर महिला ने उसके चलते आत्महत्या करने की बात कह फंदे से झूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें