फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालगाड़ी के आगे कूद कर महिला ने की खुदकुशी

Sat, 29 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाज़ार। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के नगरौली आउटर सिग्नल के पास शुक्रवार की सुबह लेंडहा निवासी 25 वर्षीय नम्रता ने अप ट्रैक पर रन थ्रू जा रही मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। महिला का गांव हादसा स्थल से 10 किमी दूर बताया जा रहा है। महिला की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है।
रेललाइन के किनारे सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बताया कि महिला रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में टहल रही थी। इस दौरान देवरिया की ओर से अप ट्रैक पर मालगाड़ी आते देखकर ट्रेन के आगे कूद पड़ी। इससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन से स्थानीय पुलिस को दी। देवरिया की जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर में आरपीएफ भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान ग्राम लेंडहा निवासी नम्रता देवी पत्नी धर्मेंद्र राजभर के रूप में की। महिला का पति दिल्ली में काम-धंधा करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। घर वाले घटना की वजह बताने से कतरा रहे हैं। जीआरपी के दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें