गौरीबाजार। किराये को लेकर बृहस्पतिवार को रामपुर चौराहे पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला यात्री ने ऑटो चालक की चप्पल से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, महिला देवरिया से ऑटो में सवार होकर रामपुर चौराहे तक आई थी। ऑटो चालक ने तय से अधिक किराया मांगा तो महिला ने विरोध जताया। महिला का आरोप है कि इस पर ऑटो चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इससे महिला ने चप्पल निकाल कर चालक की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत नहीं मिली है, मगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद