बरहज। पिछले तीन दिनों सरयू-राप्ती नदी के जलस्तर में कमी आ रही है। हालांकि कटइलवा और विनोबा पुरी में नवीन बांध पर दोनों नदियां दबाव बना रही हैं।
परसियां-विशुनपुर देवार में सरयू का पानी पीडब्ल्यूडी बांध के पास पहुंच गया है। जबकि कटइलवा से कपरवार संगम तट और विनोबा पुरी में नवीन बंधे से नदी का पानी टकरा रहा है। दियारा के रमाशंकर यादव, मंजनाथ यादव, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि नदी का रुख इस बार मुश्किलें पैदा कर रहा है।
भागलपुर संवाद के अनुसार, पांच दिन से घट रही सरयू का जलस्तर बृहस्पतिवार की सुबह से स्थिर हो गया। सुबह तक नदी प्रति घंटे आधा सेमी की रफ्तार से घट रही है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार ,शुक्रवार शाम से दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटने वाली नदी बृहस्पतिवार सुबह के बाद स्थिर हो गई है। तुर्तीपार मीटर हेड पर नदी का जलस्तर शाम छह 61.80 मीटर रिकार्ड किया गया। संवाद