फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी बहाने पर महिला की पिटाई

Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में पानी बहाने पर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां और दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करौंदी गांव निवासी रीता देवी ने तहरीर में कहा है कि पड़ोसी सूरज चौहान के घरवाले पानी बहाने पर विवाद करने लगे। देखते-देखते मामला बढ़ता गया और फिर सूरज की पत्नी और बेटों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि रीता देवी की तहरीर पर सूरज की पत्नी बबली चौहान, बेटे गोलू चौहान और विमलेश चौहान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें