फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता का गला दबाकर पति और जेठ ने पीटा

Wed, 15 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव का मामला, बीच-बचाव करने पर भाई को भी मारने-पीटने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मंगलवार दोपहर बाद एक विवाहिता का गला दबाकर पति और जेठ ने पिटाई कर दी। बहन का हाल जानने आया भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो पूरे परिवार ने मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि विवाहिता दो दिन से बीमार है। खाना नहीं बनाने पर उसे मारा-पीटा जा रहा था। जेवरात भी छीने जा रहे थे।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी छोटू यादव चालक है। उसके साथ अहिरौली गांव निवासी सरिता देवी की शादी पांच साल पहले हुई। शादी के समय दहेज में 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी तय थी। सब दे दी गई । फिर भी दहेज के लिए विवाहिता को पति समेत ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। खर्चा के लिए सामान मांगने पर पिटाई शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

भाई मुकेश यादव का आरोप है कि बीते दो दिनों से बहन सरिता की तबीयत खराब होने से वह कोई काम नहीं कर रही थी। मुझे समझाने के लिए बुलाया गया था। मंगलवार दोपहर में सरिता के जेवरात पति और जेठ मिलकर छीनने लगे। विरोध की तो दोनों गला दबाकर मारने-पीटने लगे। सामने बहन की पिटाई होते देख छुड़ाने गया तो पूरा परिवार मुझपर टूट पड़ा। सरिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति और जेठ ने मिलकर विवाहिता को पीटा है। पुलिस मौके पर गई है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि विवाहिता ने तहरीर दी है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें