फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के पीजी के लिए चार सीट की मिली मान्यता

Wed, 15 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि, तीन साल में ही एनएमसी ने दी अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में नीट पीजी के चार सीटों पर दाखिला के लिए मान्यता मिली है। तीन साल के अंदर कॉलेज की ओर से मानक पूरा करने पर एनएमसी ने अनुमति प्रदान की है। अगले सत्र से पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पठन-पाठन में सहायता होगी। वहीं, तीन साल बाद हर साल चार एमडी एनाटमी मिलेंगे।
मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग नीट पीजी के लिए मानक पूरा कर रहा था। इसमें विभागाध्यक्ष आचार्य डॉ. मृत्युंजय पांडेय, सह आचार्य डॉ. कल्पना पुरोहित, सहायक आचार्य डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. खुशबू नोमानी हैं। प्राचार्य ने आठ माह पहले पिछले सत्र में एनाटमी विभाग में पीजी कक्षा संचालित कराने के लिए प्रयास शुरू किया। इसके लिए एनएमसी में आवेदन दिया। इसके बाद मानक पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। विभाग के अध्यक्ष और फेकेल्टी के अन्य लोग तथा एमएमसी के नोडल डॉ. जमाल हैदर जुट गए। महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए दस डेडबॉडी का मानक है, जबकि 12 डेडबाडी हैं। इसके बाद शासन से जरूरी सर्टिफिकेट मांगे गए। इसके बाद पत्रावली एनएमसी को भेज दी गई। एनएमसी ने छोटी-मोटी खामियों को गिनाया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के प्रयास और विभाग के लोगों के सहयोग से सभी मानक को पूरा कर लिया गया। सोमवार को एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में पीजी में प्रवेश के लिए चार सीट की अनुमति प्रदान कर दी। यह बड़ी उपलब्धि है। इससे महाविद्यालय के चिकित्सा शिक्षकों, चिकित्सकों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि नीट पीजी के चार सीट की मान्यता मिली है। इस उपलब्धि को हासिल करने में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, डॉ. जमाल हैदर का विशेष प्रयास रहा। साथ ही विभाग के लोगों का सहयोग रहा। पीजी की पढ़ाई शुरू होने से पठन-पाठन में सहायता होगी। वहीं, रिसर्च कार्य भी बढ़ जाएगा। तीन साल की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें