फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण हटाने गई नपा टीम पर महिला ने ईंट से किया हमला

Thu, 11 Jan 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी और अधिकारियों के वाहनों के शीशे टूटे, वापस लौटी टीम
विज्ञापन


देवरिया। शहर के चटनी गड़ही मोहल्ला वार्ड नंबर 19 में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका प्रशासन की टीम पर एक महिला ने ईंटों से हमला कर दिया। उसने जेसीबी और अधिकारियों के वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी महिला का रौद्र रुप देखकर वापस लौट आए।
शहर के वार्ड नंबर-19 चटनी गड़ही मोहल्ला में चौथी यादव के मकान से होकर सड़क गुजरती है। आरोप है कि चौथी यादव ने कूड़ा, ईंट, गिट्टी आदि रखकर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है। मोहल्लेवासी काफी समय से इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से कर रहे थे। पैमाइश के बाद अतिक्रमण किए जाने की भी पुष्टि हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका के अधिकारी जेसीबी व पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी चौथी यादव के घर की एक महिला छत पर ईंट लेकर तन गई। जेसीबी के आगे बढ़ते ही महिला ने ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान जेसीबी का शीशा टूट गया। वहीं अधिकारियों के खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। नगरपालिका और पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। महिला के तांडव से लाचार नगर प्रशासन की टीम को आखिरकार बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौटना पड़ा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि मोहल्ले वालों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर महिला ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसके चलते टीम वापस लौट आई। जल्द ही अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें