फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पड़ोसियों के विवाद में महिला पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 20 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बरडीहा गांव में पड़ोसियों के बीच हुए पथराव में चोट लगने पर महिला ने विरोध जताया। यह बात पड़ोसियों को नागवार गुजरी और एक पक्ष ने महिला पर हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पड़ोसियों की तहरीर पर पांच आरोपियों पर प्रथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बरडीहा गांव में छट्ठू राजभर और छोटेलाल राजभर के बीच में गाली-गलौज होते-होते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान छट्ठू, उनकी पत्नी इंदू देवी, बेटी निशा देवी, मां जियन देवी चोटिल हो गईं।
दूसरे पक्ष से छोटेलाल और उनकी पत्नी इंद्रावती देवी घायल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के पथराव के दौरान पड़ोसी रामदेईया उर्फ रानी देवी पत्नी अर्जुन राजभर को ईंट से चोट लग गई।
विज्ञापन

उसने छोटेलाल पक्ष से कहां संभल कर ईंट चलाइए, दूसरे लोग चोटिल हो रहे हैं। छोटेलाल पक्ष ने रामदेईया उर्फ रानी के सिर पर ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया।
पुलिस ने छोटेलाल पक्ष से उसके बेटे आकाश समेत दो पर, जबकि दूसरे पक्ष से छट्ठू उसकी पत्नी और बेटे पर प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज का छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें