भटनी। क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पड़ौली गांव निवासी श्वेता यादव शनिवार को दूध लेने जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के मोनू यादव और मनीष यादव ने उनसे मारपीट की। वहीं, नकहनी वार्ड निवासी माया देवी ने जमीन विवाद में हरेराम यादव, उर्मिला देवी और ईश्वर यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। संवाद