बनकटा। रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर शुक्रवार को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, महिला ने दोनों पैरों में अंग्रेजी शराब के पाउच टेप से चिपका रखे थे। महिला आरक्षी ने बंद कमरे में तलाशी ली तो तस्करी का मामला सामने आया। बनकटा थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक महिला शराब छिपाकर बिहार जाने वाली है। इसके बाद पुलिस ने चेकपोस्ट पर जांच शुरू कर दी। सोहनपुर की ओर से आ रही महिला को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पहचान बिहार के सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के सरौती निवासी हसबुन निशा के रूप में हुई। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद