फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला व तीन अन्य पर युवक की हत्या का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/मदनपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के आछीडीह के समीप राप्ती नदी में मदनपुर कस्बा के गोला वार्ड निवासी आशुतोष जायसवाल (22) पुत्र गिरधारी का शव मिलने का मामला उलझता जा रहा है। जिस दिन आशुतोष का शव मिला था, उसी दिन दोपहर में शव मिला था। अब आशुतोष के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला समेत तीन लोगों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आशुतोष जायसवाल का शव 21 नवंबर को बड़हलगंज क्षेत्र में नदी में उतराया मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। दूसरी ओर उसी दिन मदनपुर थाने में सुबह एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था।
महिला ने तब आरोप लगाया था कि वह कूड़ा फेंकने गई थी, जहां आशुतोष उसे जान से मारने की नीयत से नदी की ओर खींचकर ले जाने लगा। उसका शोर-शराबा सुनकर इकठ्ठा हुए लोगों ने बीच-बचाव किया। हरीर में महिला ने आशुतोष से जान का खतरा बताया था। इस तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज किया था लेकिन दोपहर बाद आशुतोष का शव मिलने पर मोहल्ले में खलबली मच गई।
विज्ञापन

अब आशुतोष के पिता गिरधारी ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाने वाली महिला सहित तीन लोगों पर पुत्र आशुतोष को नदी में डुबोकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के प्रयास का आरोप लगाया है। परिजनों का यह भी कहना है कि आशुतोष विदेश जाने की तैयारी के लिए मेडिकल कराने लखनऊ गया था। इस संबंध में मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें